Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी की मर्सिडीज-मेबैक S650 कार की मीडिया में बताई जा रही कीमत सच्चाई से परे: सूत्र

नई दिल्ली, 29 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में नई कारें शामिल की गई हैं, जो सुरक्षा और आराम के नजरिए से काफी आधुनिक हैं। प्रधानमंत्री के गाड़ियों के बेडे में मर्सिडीज-मेबैक S-650 शामिल की गई है। ये दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है और मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई गई है। सरकारी सूत्रों की ओर से कहा गया है कि कार की कीमत मीडिया में ज्यादा बचाई जा रही है।

 narendra modi

कार की कीमत इससे काफी कम

पीएम मोदी की नई मर्सिडीज-मेबैक S-650 कार को लेकर मीडिया में कई स्टोरी चल रही हैं। जिसमें कार की कीमत को 12 करोड़ के आसपास बताया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बुधवार को सरकारी सूत्रों के हवालों से कहा है कि कार की कीमतें मीडिया में बहुत ज्यादा कही जा रही हैं। असल में तो यह मीडिया में बताई जा रही कीमतों से एक तिहाई तक कम है।

सुरक्षा की दृष्टि से बदली जाती है कार

Recommended Video

    PM Modi की नई Mercedes Maybach S650 कार, AK-47 और बम भी बेअसर | वनइंडिया हिंदी

    सूत्र ने ये भी कहा है कि सुरक्षा वाहन की खरीद से संबंधित फैसले सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के लिए खतरे की धारणा पर आधारित होते हैं। ये निर्णय एसपीजी द्वारा सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की राय लिए बिना स्वतंत्र रूप से लिए जाते हैं। सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की कार की सुरक्षा विशेषताओं पर व्यापक चर्चा भी राष्ट्रीय हित में नहीं है।

    पुतिन के दौरे के दौरान दिखे इस कार में

    इसी महीने यानी दिंसबर के पहले हफ्ते में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए थे। इस दौरान जब मोदी उनसे मिलने पहुंचे तो नई गाड़ी में पहुंचे। पुतिन के दौरे में पीएम मोदी के काफिले में पुरानी कारों की बजाय ये नई मर्सिडीज कार शामिल देखी गई। यह कार रेंज रोवर वोग और टोयोटा लैंड क्रूजर का अपग्रेड वर्जन है। बीते साल भारत में S-600 गार्ड को 10.5 करोड़ रुपए में लॉन्च किया था। अब इसे और अपडेट करते हुए इसका नया वर्जन S650 लॉन्च किया गया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+