न घर खरीदा और न कार ली...जानें PM मोदी के पास है कितनी संपत्ति? कहां-कहां कर रखा है निवेश
PM Narendra Modi Net Worth: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सादगी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पीएम मोदी की संपत्ति के बारे में लोगों में जानने की उत्सुकता रहती है। भारत के चुनाव आयोग को सौंपे गए 2024 के आम चुनाव हलफनामे के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की कुल संपत्ति करीब 3 करोड़ रुपये है। इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल हैं।
पीएम मोदी की आय का करीब 2.85 करोड़ रुपये भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में है। उनके पास 9.12 लाख रुपये के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र हैं। पीएम मोदी के पास 52,000 रुपये की नकदी है।

पीएम नरेंद्र मोदी के पास कितना सोना है?
पीएम नरेंद्र मोदी के पास 2,67,750 रुपये की चार सोने की अंगूठियां हैं। एक दशक से अधिक समय से 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले मोदी के पास कोई आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति नहीं है। पीएम मोदी के हलफनामे के मुताबिक उनके पास कोई मोटर वाहन और घर नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा-कहां किया है निवेश?
सोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में पीएम मोदी ने 2.51 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। वहीं 2014 में पीएम मोदी की कुल संपत्ति 1.66 करोड़ रुपये थी।
पीएम मोदी ने 2.85 करोड़ रुपये एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट किया हुआ है, जिसका ब्याज मिलने से उनकी संपत्ति में इजाफा होता है। इसके अलावा पीएण मोदी ने राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र में 9.12 लाख रुपये का निवेश किया है। 2019 में ये निवेश 7.61 लाख का था।
पीएम मोदी ने किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया है। पीएम मोदी ने अपने हलफनामे में अपनी पत्नी का नाम जशोदाबेन बताया था लेकिन उनकी संपत्ति को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
नरेंद्र मोदी की वैवाहिक स्थिति उनके विरोधियों के बीच काफी चर्चा का विषय रही है। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट मुताबिक नरेंद्र मोदी ने जशोदाबेन चिमनलाल से शादी की थी जब उनकी उम्र काफी कम थी। उनके माता-पिता ने घांची जाति की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए विवाह तय किया था। जब नरेंद्र मोदी 13 साल के थे, तब उनकी सगाई जशोदाबेन से हुई और जैसे ही वे 18 साल के हुए तो उनकी शादी हुई। यह शादी नरेंद्र मोदी के गृहनगर, मेहसाणा जिले के वडनगर में हुई थी। राजनीति में आने के बाद पीएम मोदी अपनी पत्नी के साथ नहीं रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications