PM मोदी ने आडवाणी और जोशी से की मुलाकात, NDA दल का नेता चुने जाने के बाद लिया आशीर्वाद
PM Narendra Modi News: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शुक्रवार (07 जून) को संयुक्त बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया है। एनडीए ने सरकार बनाने का भी दावा पेश कर दिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर 9 जून की शाम 6 बजे शपथ लेंगे।
NDA दल का नेता चुने जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की।

न्यूज एजेंसी ANI ने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलते हुए वीडियो भी शेयर किया है। मुरली मनोहर जोशी ने पटका पहनाकर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और आशीर्वाद दिया है।
फरवरी 2024 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित आडवाणी उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद से वे सबसे लंबे समय तक भाजपा प्रमुख भी रहे। आडवाणी को 1990 के दशक में भाजपा के उत्थान का श्रेय भी दिया जाता है।
भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 293 सीटें जीतकर 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। नहीं कांग्रेस 99 सीटें और सपा 37 सीटें जीती हैं। कुल मिलाकर इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications