अब बैंकिंग सेक्टर पर केंद्र सरकार का ध्यान, आज बैंक प्रमुखों के साथ बैठक कर रोडमैप तैयार करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली: मार्च की शुरूआत में ही भारत में कोरोना तेजी से फैलने लगा था। जिस वजह से केंद्र सरकार ने 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया। इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हुआ। बैंकिंग सेक्टर भी इससे अछूता नहीं है। सरकार लगातार इस सेक्टर को पटरी पर लाने के लिए काम कर रही है। बुधवार को पीएम मोदी भी इसको लेकर एक अहम बैठक करेंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंकों और गैर वित्तीय कंपनियों (NBFC) के स्टेकहोल्डर्स और प्रमुखों के साथ बुधवार शाम चर्चा करेंगे। इस दौरान कोरोना काल के बैंकिंग सेक्टर पर प्रभाव की चर्चा होगी। इस अलावा भविष्य के रोडमैप पर भी प्रधानमंत्री बात करेंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए वर्चुअल माध्यम से पीएम मोदी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
आपको बता दें कि लंबे वक्त से केंद्र सरकार बैंकिंग सेक्टर पर ध्यान दे रही है। जब पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की थी, तो उसमें एनबीएफसी और एचएफसी के लिए घोषित की गई 30 हजार करोड़ रुपये की विशेष तरलता योजना के तहत पांच प्रस्तावों के लिए 3090 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी थी। इसके अलावा आरबीआई भी बैंकिंग सेक्टर को बचाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications