कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी इस बैठक में मौजूद होंगे और वह इस दौरान एक प्रेजेंटेशन देंगे। शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी कोविड के हालत पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोपहर 12 बजे बैठक करेंगे। बता दें कि 2020 में कोरोना की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री देश के मुख्यमंत्रियों संग कई बैठक कर चुके हैं।

pm

कई त्योहारों से पहले पीएम मोदी ने रविवार को लोगों से अपील की थी कि वह कोरोना के खतरे को लेकर अलर्ट रहे और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। अपने मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने कहा कि ईद, अक्षय त्रितिया, भगवान परशुराम की जयंती, वैशाख बुद्ध पूर्णिमा को आने वाले दिनों में मनाया जाएगा। ये सभी त्योहार अहम है लेकिन लोगों को इसे सावधानी से मनाना चाहिए। आप सभी को अग्रिम बधाई इन त्योहारों की। इन त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाइए।

पीएम मोदी ने कहा कि इन सब के बीच आपको कोरोना से अलर्ट भी रहना है। मास्क पहनिए, हाथ लगातार धोइए, जो भी जरूरी कदम है उसका पालन कीजिए। बता दें कि मंगलवार को देश में कोरोना के 2483 नए मामले सामने आए थे, , इसके साथ ही देश में कोरोना के संक्रमण के मामलों की संख्या 43062569 पहुंच गई है। जबकि देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 15636 है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी सबसे अधिक देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+