'विपक्ष को गरीब की भूख की चिंता नहीं, सत्ता की भूख की चिंता है', I.N.D.I.A गठबंधन पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर तीसरे और अंतिम दिन की बहस जारी है। इस बहस के दौरान दोनों सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर जारी रहा। दोनों ओर से जुबानी हमले किए गए। वहीं अब अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने I.N.D.I.A गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष को गरीब की भूख की चिंता नहीं, सत्ता की भूख की चिंता है। वह सत्ता के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। आपको देश के युवाओं के भविष्य की नहीं, अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता है।

Pm Narendra Modi Lok Sabha Speech

विपक्ष नो बॉल पर नो बॉल कर रहा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष ने सही से चर्चा नहीं की। फील्डिंग विपक्ष ने लगाई, चौके-छक्के सरकार की तरफ से ही लगे। विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर नो बॉल पर नो बॉल कर रहा है। जबकि सरकार की तरफ से सेंचुरी लगाई जा रही हैं। मैं विपक्ष से कहना चाहूंगा कि थोड़ी मेहनत करके आएं। आपसे 2018 में कहा था कि मेहनत करके आने लेकिन पांच साल में भी कुछ नहीं बदला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+