अपने 67वें जन्मदिन पर मोदी करेंगे इस अभियान की शुरुआत
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। इसको लेकर बीजेपी आलाकमान ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
नई दिल्ली। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री बेहद खास अभियान की शुरुआत करेंगे। अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी गुजरात में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। इस दिन प्रधानमंत्री वडोदरा में रैली करेंगे, इससे पहले नर्मदा से जुड़े तीन प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग भी करेंगे।
17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हैं। इसको लेकर बीजेपी आलाकमान ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है।

17 सितंबर को गुजरात में पीएम मोदी
टीओआई में छपी खबर के मुताबिक 17 सितंबर यानी अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी गुजरात दौरे पर रहेंगे, जहां प्रधानमंत्री नर्मदा डैम के नवनिर्मित गेटों का उद्घाटन करेंगे। नए गेट बनने के बाद डैम की ऊंचाई बढ़कर 138.68 मीटर हो गई है। इसके बाद प्रधानमंत्री रैली को संबोधित करेंगे।

गुजरात में इस साल के आखिर में है चुनाव
माना जा रहा है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ये प्रधानमंत्री मोदी की ये आखिरी रैली होगी। गुजरात चुनाव बीजेपी के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि ये राज्य बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है। ऐसे में बीजेपी आलाकमान विधानसभा चुनाव को लेकर फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहा है।

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाई रणनीति
हाल ही में बीजेपी चीफ अमित शाह ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के लिए चुनाव इन्चार्ज नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को गुजरात का चुनाव इन्चार्ज बनाया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण, जितेंद्र सिंह और पीपी चौधरी को गुजरात चुनाव का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले अमित शाह ने साफ कर दिया है कि गुजरात के सीएम को बदला नहीं जाएगा। अमित शाह के बयान से साफ हो गया है कि गुजरात चुनाव वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रुपानी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
-
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
Mann ki Baat में PM मोदी का अलर्ट, वैश्विक तनाव के बीच बोलें- कठिन समय में देशहित पर फोकस जरूरी, 5 बड़ी बातें -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications