स्वदेशी तकनीक से निर्मित तीन 'परम रुद्र सुपर कंप्यूटर'PM मोदी ने किए लॉन्च, लागत उड़ा देगी होश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 26 सितंबर को मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर और उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रणाली का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने इस साल के बजट में 1 लाख करोड़ रुपए के रिसर्च फंड की घोषणा की।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर बनाए हैं। ये 3 सुपर कंप्यूटर दिल्ली, पुणे और कोलकाता में इंस्टाल किए गए हैं। आज ही देश के लिए 'अर्का और आरुणिक' नाम से 2 हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया है।

PM Narendra Modi

उन्होंने कहा कि जिन तीन सुपर कंप्यूटर का लोकार्पण हुआ है..भौतिक विज्ञान से लेकर भू - विज्ञान औरब्रह्मांड विज्ञान तक ये उन्नत अनुसंधान में मदद करेंगे। ये वो क्षेत्र हैं, जिनमें आज का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जगत, भविष्य की दुनिया को देख रहा है। बता दें, सुपर कम्प्यूटर की लागत 130 करोड़ रुपए है।

इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के बजट में 1 लाख करोड़ रुपए के रिसर्च फंड की घोषणा की गई। प्रयास यही है कि भारत 21 वीं सदी की दुनिया को अपने नवाचार से सशक्त बनाए, दुनिया को मजबूत बनाए। आज ऐसा कोई सेक्टर नहीं जिसमें भारत नए निर्णय नहीं ले रहा है, नई नीतियां नहीं बना रहा है।

आज डिजिटल क्रांति के इस दौर में कंप्यूटिंग क्षमता, राष्ट्रीय क्षमताका पर्याय बनती जा रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जो सीधे तौर पर तकनीकी और कंप्यूटिंग क्षमता पर निर्भर नहीं है, ये उद्योग 4.0 में भारत की सफलता का सबसे बड़ा आधार है। वहीं,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम ने आज परम रुद्र सुपर कंप्यूटर उद्घाटन किया है।

भारत में डिजाइन किए हुए कंप्यूटर का भारत में ही निर्माण होने लगा है। हम सभी जानते हैं कि जलवायु परिवर्तन हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। इन परिस्थितियों में देश के लिए सुपर कंप्यूटिंग सुविधा और सुपर कंप्यूटिंग सुविधा को उपयोग करके नया मॉडल बनाकर ये किसानों, सरकारों, गांवों, शहरों और हर नागरिक के जीवन में जो जलवायु परिवर्तन के कारण चुनौती आ रहे थे उसको फेस करने के लिए ये सुपर कंप्यूटर बहुत मददकार होंगे।

बता दें कि मौसम और जलवायु, कम्प्यूटेशनल द्रव गतिकी, जैव सूचना विज्ञान और सामग्री विज्ञान जैसे डोमेन के व्यापक स्पेक्ट्रम से निपटने के लिए सुसज्जित, ये सुपरकंप्यूटर केवल कम्प्यूटेशनल वर्कहॉर्स नहीं हैं। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शक्ति को सबसे आगे लाते हैं, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग फ्रेमवर्क में क्षमताओं के साथ, क्लाउड सेवाओं के रूप में कंप्यूटिंग और स्टोरेज दोनों प्रदान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+