PM मोदी का तूफानी दौरा आज, यूपी के 5 शहरों को देंगे सौगात
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की तारीख नजदीक आते ही सभी पार्टियां और सरकार एक्शन में आ गई है। ताबड़तोड़ रैलियां हो रही है। अज देस के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में तूफानी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वो वाराणसी, कानपुर और गाजियाबाद का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यहां से वो वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भगलाव के दर्शन करेंगे, फिर वहां के संपर्क मार्ग के सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

आने वाले आम चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसी को ध्यान में रखकर पीएम यूपी के पांच शहरों का दरा करेंगे। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के कानपुर, आगरा, वाराणसी, नोएडा और गाजियाबाद में दर्जन भर से अधिक प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सुबह लगभग 9 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जिसके बाद वहां से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे और फिर सड़क मार्ग से सीधे वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन करने के बाद वो तय स्थान पर फावड़े से खोदकर बहुप्रतीक्षित विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे।
दोपहर 1 बजे के करीब पीएम मोदी कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट आएंगे, जहां से वो निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पहुंचेंगे और लखनऊ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लोकार्पण के साथ ही, आगरा मेट्रो रेल परियोजना, पनकी पावर प्लांट सहित अन्य प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। यहां पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपेंगे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी उन महिलाओं से संवाद करेंगे जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। कानपुर के बाद पीएम मोदी गाजियाबाद जाएंगे, जहां वो दिलशाद गार्डेन-शहीद स्थल नया बस अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा भी कई प्रोजेक्ट्स का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। फिर वहां से प्रधानमंत्री दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ हाईस्पीड आरआरटीएस परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। वो जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
-
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
UP Board: 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, UPMSP ने बढ़ाई कॉपी चेकिंग की लास्ट डेट, कब आएगा रिजल्ट? -
उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन?












Click it and Unblock the Notifications