झारखंड के दुमका में मोदी ने किया मुद्रा योजना का शुभारंभ
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के दो जिलों का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले खूंटी जिले में सिविल कोर्ट में रूम टॉप सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया और फिर उसके बाद दुमका पहुंचे। दुमका में पीएम ने मुद्रा बैंक योजना का शुभारंभ किया साथ ही एक लाख से अधिक लोगों के बीच 212 करोड़ रुपये का ऋण का वितरण किया।

इससे पहले खूंटी के कचहरी मैदान में जनता को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। पीएम ने जनता का संबोधन झारखंडी अंदाज में किया। उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए कहा 'राऊरे मन के जोहार' करा थी।


Click it and Unblock the Notifications
