Asean Summit 2017 में बोले पीएम मोदी- भारत को बदलने का काम बड़े स्तर पर चल रहा है

मनीला,नरेंद्र मोदी,आसियान सम्मेलन,Narendra Modi,Manila,ASEAN Summit

मनीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को बदलने का काम बड़े स्तर पर चल रहा है। मोदी ने कहा कि सरल, प्रभावी और पारदर्शी सरकार देने के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। यह बात उन्होंने दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) के शिखर सम्मेलन में कही। बता दें कि यह सम्मेलन इस बार फिलीपींस की राजधानी मनीला में हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 'मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस' पर बल देते हुए लगभग 1200 पुराने कानूनों को खत्म कर दिया। मोदी ने जनधन योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों में ही जनधन योजना के जरिए हालात को पूरी तरह से बदल दिया गाय। जिससे लाखों लोगों की जिंदगी में बदलाव आया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में डिजिटल लेनदेन में बढ़ोत्तरी हुई है। पीएम ने कहा किवो भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबऔर देश के युवाओं को नौकरी पैदा करने वाला बनाना चाहते हैं।

बोले पीएम मोदी- भारत को बदलने का काम बड़े स्तर पर चल रहा है

वहीं मनीला में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सेना ने दुनिया में शांति के लिए प्राण गंवाए। प्रथम और द्वीतिय विश्व युद्ध में डेढ़ लाख सैनिक शहीद हुए। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, एशिया की 21वीं सदी भारत की सदी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+