कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इंटरनेशनल उड़ानों के मामले में जो छूट दी गई है, उसकी समीक्षा की जाए।

नई दिल्ली, 27 नवंबर: कोरोना वायरस का नया वेरिएंट सामने आने के बाद बढ़े खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में जहां पीएम मोदी ने कोरोना वायरस टीकाकरण को लेकर स्थिति की समीक्षा की, वहीं नए वेरिएंट से बचाव के संबंध में कुछ निर्देश भी दिए। बैठक में पीएम मोदी के मुख्य सचिव पीके मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल मौजूद रहे।

सतर्कता के साथ उठाएं कदम- पीएम मोदी

सतर्कता के साथ उठाएं कदम- पीएम मोदी

पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान अधिकारियों ने पीएम मोदी को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के संक्रामक प्रभाव और अलग-अलग देशों में इसके असर की जानकारी दी। इसके साथ भी भारत में इस नए वेरिएंट के प्रभाव को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने अधिकारियों से नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता के साथ कदम उठाने के निर्देश दिए।

'अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के प्रतिबंधों में दी गई छूट की समीक्षा करें'

'अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के प्रतिबंधों में दी गई छूट की समीक्षा करें'

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'भारत आने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की कोविड गाइडलाइन के मुताबिक टेस्टिंग करते हुए उनकी मॉनिटरिंग की जाए। खासतौर पर जो देश 'रिस्क' वाली कैटेगरी में हैं, वहां से आने वाले यात्रियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के प्रतिबंधों में जो छूट दी गई है, अब कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए, उसकी भी समीक्षा की जाए।'

'राज्य सरकारों के साथ मिलकर उठाएं कदम'

'राज्य सरकारों के साथ मिलकर उठाएं कदम'

पीएम मोदी ने इस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम किया जाए, ताकि प्रदेश और जिला स्तर पर लोगों को पर्याप्त तौर पर इस नए खतरे के प्रति जागरुक किया जा सके। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि फिलहाल देश के जिन राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या ज्यादा है, वहां बेहद गंभीरता के साथ बचाव संबंधी कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें- नया वैरिएंट एक बड़ा खतरा, सरकार टीकाकरण पर गंभीर नहीं: राहुल गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+