नया वैरिएंट एक बड़ा खतरा, सरकार टीकाकरण पर गंभीर नहीं: राहुल गांधी
नई दिल्ली, 27 नवंबर: पूरी दुनिया कोरोना वायरस से करीब दो साल के लंबी लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन अभी तक यह जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना के खिलाफ जहां देशों में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। वहीं वायरस के आए दिन बदलते स्वरूप ने डॉक्टर्स सहित लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इस बीच एक बार फिर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना को लेकर चिंता बढ़ाने वाली बात कही है। हाल ही में WHO की समिति ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट जिसको 'ओमीक्रॉन' नाम दिया है, इसे बेहद संक्रामक बताया है। जिस पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना के नए स्ट्रेन और वैक्सीनेशन पर मोदी सरकार के गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है।
Recommended Video

दरअसल, एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के नए स्ट्रेन B.1.1.529 वैरिएंट को वैरिएंट ऑफ कंसर्न कहा है। इसका नाम 'ओमीक्रॉन' (Omicron) रखा है, जिसके बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर टीकाकरण में गंभीर नहीं होने का आरोप लगाते हुए कुछ आंकड़े साझा किए है।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- नया वैरिएंट एक गंभीर खतरा है। इस हाई टाइम में भारत सरकार को वैक्सीनेशन के लिए गंभीर होना होगा। सरकार को हमारे देशवासियों को वैक्सीन सुरक्षा प्रदान करने के बारे में गंभीर होना पड़ेगा। इसी के साथ राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन के आंकड़ों को शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि एक व्यक्ति की तस्वीर के पीछे टीकाकरण के खराब आंकड़े ज्यादा देर तक नहीं छिपे रह सकते।
आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना के कई वैरिएंट सामने आ चुके हैं, जिसकी वजह से भारी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने यूरोप और अमेरिका के कई हिस्सों में जमकर तांडव मचाया था। भारत में इस वैरिएंट ने काफी चिंता बढ़ाई थी।












Click it and Unblock the Notifications