वैक्सीनेशन में 'भारत का शतक': PM मोदी बोले- हम 130 करोड़ भारतीयों की विजय देख रहे हैं

वैक्सीनेशन में 'भारत का शतक': PM मोदी बोले- हम 130 करोड़ भारतीयों की विजय देख रहे हैं

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर: देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने डॉक्टरों, नर्सों और उन सभी को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने इस उपलब्धि को पाने के लिए काम किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''भारत का इतिहास, हम 130 करोड़ भारतीयों की भारतीय विज्ञान, उद्यम और सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं। 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।''

Narendra Modi

100 करोड़ के वैक्सीनेशन पूरा होने के खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एम्स नई दिल्ली के झज्जर परिसर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान एनसीआई) में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद कहा, आज का दिन (21 अक्टूबर 2021) इतिहास में दर्ज होगा। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 100 सालों में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए भारत के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवत है। ये उपलब्धि भारत और देश के हर नागरिकों की है।

पीएम मोदी ने इस खास मौके पर आरएमएल अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बातचीत की है।

पीएम मोदी ने इस खास मौके पर आरएमएल अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बातचीत की है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस खास मौके पर कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की गई, जिसने "नए भारत की अपार संभावनाओं से दुनिया को फिर से परिचित कराया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+