गणेश चतुर्थी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, ट्वीट कर बोले- गणपति बाप्पा मोरया

नई दिल्‍ली। देशभर में मनाए जा रहे गणेश चतुर्थी के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और हर तरफ प्रसन्नता और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बधाई। भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद सदा हम पर बना रहे। हर तरफ खुशी और समृद्धि हो। उन्होंने लिखा, ''आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत बधाई। गणपति बाप्पा मोरया।

Recommended Video

    Ganesh Chaturthi की देशभर में धूम, PM Modi ने भी दी शुभकामनाएं | वनइंडिया हिंदी
    गणेश चतुर्थी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, ट्वीट कर बोले- गणपति बाप्पा मोरया

    पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। राष्‍ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शनिवार को ट्वीट किया, 'गणपति बप्पा मोरया! 'गणेश चतुर्थी' के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भारत के लोगों के अदम्य उत्साह, उमंग और उल्लास का प्रतीक है। मेरी कामना है कि विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की कृपा से कोविड-19 की महामारी समाप्त हो तथा सभी देशवासी सुखी और निरोगी जीवन जिएं।'

    राष्‍ट्रपति के अलावा राहुल गांधी ने भी ट्वीट की देश को इस पावन पर्व पर बधाई दी। उन्‍होंने लिखा, 'मंगलकर्ता-विघ्नहर्ता के आशीष की आज पूरे देश को आवश्यकता है। आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।' आपको बता दें कि आज गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार, विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान का जन्म भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। इसी तिथि को श्री गणेश जन्मोत्सव या गणेशोत्सव के रूप में मनाते हैं और इसे गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+