पीएम मोदी ने मिर्जापुर और सोनभद्र के पेयजल योजना का किया शिलान्यास, 42 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

पीएम मोदी ने मिर्जापुर और सोनभद्र के पेयजल योजना का किया शिलान्यास

मिर्जापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज रविवार (22 नवंबर) को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur) और सोनभद्र (Sonbhadra) के क्षेत्र में पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया। इससे यहां के रहने वाले 42 लाख लोगों को फायदा होगा। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत विंध्य क्षेत्र के जनपद मिर्जापुर और सोनभद्र में 2,995 राजस्व ग्रामों की 42 लाख आबादी को लाभ पहुंचाने वाली 5,555 करोड़ की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया।

Recommended Video

    PM Modi ने Mirzapur,Sonbhadra को दी पेयजल परियोजना की सौगात,41 लाख लोगों को फायदा | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी उपस्थित थे। पेयजल परियोजना के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने गांव की जल और स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ संवाद भी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा, जीवन की बड़ी समस्या जब हल होने लगती है तो अलग ही विश्वास झलकने लगता है। ये विश्वास, उत्साह आप में मैं देख पा रहा। पानी के प्रति आप में संवेदनशीलता कितनी है, ये भी दिख रहा है। सरकार आपकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान कर रही है।

    2 साल में पूरा होगा ये पेयजल परियोजना

    मिर्जापुर और सोनभद्र के क्षेत्र में पेयजल परियोजना को पूरा करने के लिए दो साल का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के साथ 2 हजार 995 गांवों के सभी परिवारों को नल का साफ पानी मिलेगा। इसको बनाने में कुल लागत 5 हजार 555 करोड़ रुपये लगेंगे।

    इस दोनों इलाके के सभी गांवों में ग्राम जल स्वच्छता समितियों और जल समितियों का गठन किया गया है, जो इस पेयजल परियोजना के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी लेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+