पीएम नरेंद्र मोदी का सार्क देशों के साथ आर्थिक, रेल, रोड और ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने पर जाेर

विदेश सचिव सुजाता सिंह ने बैठक खत्म होने के बाद एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। सुजाता ने बताया कि सभी देशों के साथ रेल, रोड, आर्थिक और ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने पर जाेर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ की गई वार्ता में कहा कि मुंबई हमले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मोदी की इस बात पर शरीफ ने एक बार फिर से आश्वासन देते हुए कहा कि हम निश्चित कार्रवाई करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सार्क देशों के साथ हुई वार्ता:
1. भूटान से बिजली परियोजना पर बात हुई है।
2. मालदीव ने आतंकवाद को रोकने में एक अहम भूमिका निभाने का वादा किया है।
3. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति करजई ने हेरात में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
4. मॉरिशस के आर्थिक सहयोग और रेल व रोड को बढ़ावा देने पर बात हुई।
5. पीएम मोदी ने भूटान को आर्थिक सहयोग देने का वादा किया है।
6. पीएम मोदी ने नवाज शरीफ से कहा कि मुंबई हमले के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
7. पीएम मोदी ने कहा कि सितंबर 2012 की तर्ज पर ही भारत-पाक व्यापार शुरु करेंगे।
8. पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान आंतकवाद के प्रति अवपना वादा पूरा करे।
9. रेल, रोड और ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने पर जोर।
10. पीएम मोदी ने सभी शार्क देशों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications