दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए पीएम मोदी ने दी रजनीकांत को बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली। सदाबहार एक्टर रजनीकांत को 51वें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रजनीकांत को इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि इस सम्मान के लिए थलाइवा का बधाई। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा है, "कई पीढ़ियों में लोकप्रिय और विभिन्न भूमिका निभाने वाले एक स्थायी व्यक्तित्व... आपके लिए रजनीकांत हो सकता है। यह बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें इसके लिए बधाई।"

Recommended Video

    Superstar Rajnikanth को मिलेगा Dada Saheb Phalke Award, Prakash Javadekar का ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    modi and rajinikanth

    5 दशक तक रजनीकांत ने किया साउथ की इंडस्ट्री पर राज

    आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की। बता दें कि इस पुरस्कार को भारतीय फिल्म जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है और रजनीकांत को ये सम्मान फिल्म जगत में उनके काम और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए दिया गया है। रजनीकांत ने 5 दशकों तक दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की भी कई हिट फिल्में की हैं।

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश के सभी हिस्सों के फिल्मकार, एक्टर, एक्ट्रेस, गायक, संगीतकार को समय-समय पर दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला है। आज उन्हें इस बात का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि 2021 का अवॉर्ड महानायक रजनीकांत को मिलेगा। बता दें कि सम्मान समारोह 3 मई को आयोजित किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+