राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई, कहा- स्‍वच्‍छ दीपावली मनाकर प्रकृति का सम्मान करें

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, इस साल भी जवानों संग मना सकते हैं त्योहार

Happy Diwali 2020: देशभर में शनिवार 14 नवंबर को पूरे दिवाली मनाई जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिवाली के मौके पर सभी देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। (Narendra Modi Diwali wish) प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक मंगल मंगलकामनाएं। सभी को हैप्पी दिवाली! ये त्योहार आपकी जिंदगी में और अधिक रोशनी और प्रसन्नता दें। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।'' शुक्रवार को पीएम मोदी ने छोटी दिवाली पर भी एक ट्वीट करते हुए कहा था कि इस दिवाली हम सभी को एक दिया देश के सैनिक के लिए जलाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी हर साल की तरह इस साल भी जवानों संग दिवाली मनाएंगे।

Recommended Video

    Jaisalmer Air Base पर PM Modi ने जवानों को ऐसे बढ़ाया जोश | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    पीएम मोदी आज जवानों संग मना सकते हैं दिवाली

    सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी दिवाली देश के जवानों के साथ मना सकते हैं। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी इस साल की दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में सैनिकों के साथ मनाएंगे। वहीं कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 से ही दीवाली जवानों संग मनाते रहे हैं। पिछले साल 2019 में एलओसी से सटे जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पीएम मोदी ने जवानों संग दीवाली मनाई थी।

    राष्ट्रपति कोविंद की अपील-स्‍वच्‍छ दिवाली मनाकर प्रकृति का सम्‍मान करें

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ''दिवाली स्‍वच्‍छता का भी उत्‍सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्‍त, पर्यावरण के अनुकूल और स्‍वच्‍छ दिवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्‍मान करें।''

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ''यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। आइए संकल्‍प करें कि जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक अनेक दीपकों को प्रज्‍ज्‍वलित कर सकता है, उसी प्रकार से हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें।''

    उन्होंने कहा, ''दिवाली के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।''

    पीएम मोदी की अपील- जवानों के नाम जलाएं एक दीया

    पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, ''इस दिवाली हम सभी एक दिया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं, जो निडर होकर देश की रक्षा करने में लगे रहते हैं। सैनिकों की बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डंटे देश के सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+