तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर दिया पाकिस्तान का साथ, पीएम मोदी ने रद्द की अपनी यात्रा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद दुनिया के कई देशों ने इस मसले पर भारत का साथ दिया था। लेकिन तुर्की ने इस मसले पर भारत के खिलाफ बयान दिया, जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रस्तावित तुर्की की यात्रा को रद्द कर दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा कश्मीर का मुद्दा उठाया था, साथ ही फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की बैठक में तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया था।

pm

तुर्की ने जिस तरह से पाकिस्तान का साथ दिया, उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रस्तावित तुर्की की यात्रा को रद्द कर दिया है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 27-28 अक्टूबर को सऊदी अरब जाने वाले थे। पीएम को यहां एक बड़े निवेश सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करने की वजह से पीएम मोदी ने तुर्की की अपनी यात्रा को रद्द कर दिया है। बता दें कि भारत और तुर्की के रिश्ते कभी बहुत अच्छे नहीं रहे, ऐसे में पीएम मोदी की यात्रा रद्द होने से साफ है कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास पैद हो गई है।

हालांकि विदेश मंत्रालय से इस बाबत आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो अभी तक पीएम मोदी का दौरा फाइनल नहीं हुआ है, ऐसे में पीएम के तुर्की जाने का सवाल नहीं उठता है। इससे पहले पीएम मोदी ने 2015 में जी-20 की समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्की का दौरा किया थआ। इससे पहले जुलाई 2018 में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान दो दिन के दौरे पर भारत आए थे। बता दें कि 4 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद से ही तमाम विपक्षी दल भाजपा सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+