पैदल चल काउंटर से टिकट लिया, एंट्री गेट से गए अंदर, आम आदमी की तरह दिल्ली मेट्रो में PM मोदी ने की यात्रा
PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। इस यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो में यात्रियों से बातचीत की।
पीएम मोदी के दिल्ली मेट्रो और यात्रा करने और यात्रियों के बातचीत की वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। मेट्रो के वीडियो में पीएम मोदी अपने बगल में बैठे लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी मेट्रो टिकट काउंटर तक चलकर गए और फिर आम यात्री की तरह मेट्रो ट्रेन में चढ़ने के लिए प्रवेश द्वार से गुजरे। पीएम मोदी की ये वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है।
पीएम मोदी ने भी अपनी तस्वीर शेयर कर ट्वीट कर लिखा, ''दिल्ली मेट्रो से डीयू के कार्यक्रम में जाने की यात्रा। युवाओं को अपने सह-यात्रियों के रूप में पाकर मुझे खुशी हुई।''
पीयूष गोयल ने भी पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो शेयर कर ट्वीट कर लिखा, ''दिल्ली मेट्रो में युवाओं के बीच प्रधान सेवक...।''
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की है। इससे पहले भी कई मौकों पर पीएम मोदी ने आम नागरिक की तरह दिल्ली मेट्रो में यात्रा की है।
पीएम मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचकर वहां कंप्यूटर सेंटर और 'प्रौद्योगिकी संकाय' की इमारत और दिल्ली विश्वविद्यालय के अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला रखी।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की स्थापना 1922 में केंद्रीय विधान सभा के एक अधिनियम के माध्यम से की गई थी। इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में मान्यता दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications