PM Modi Birthday: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति कोविंद-शाह और राजनाथ ने दी बधाई

नई दिल्ली,17 सितंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71 वर्ष के हो गए हैं, इस खास दिन को भाजपा 'सेवा दिवस' के तौर पर मना रही है, बीजेपी की ओर से कहा गया है कि आज से लेकर अगले 20 दिनों तक भाजपा पूरे देश में सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी। आज के खास दिन देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के कई बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।

Recommended Video

    Narendra Modi Birthday: PM Modi के 71वें जन्मदिन पर इन दिग्गजों ने दी बधाई | वनइंडिया हिंदी
    पीएम मोदी का जन्मदिन आज, अमित शाह ने कही खास बात

    राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर लिखा है कि 'भारत के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर 'अहर्निशं सेवामहे' की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें।'

    पीएम मोदी का जन्मदिन आज, अमित शाह ने कही खास बात


    तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है कि 'देश के सर्वप्रिय नेता प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया। मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामयी जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।'

    पीएम मोदी का जन्मदिन आज, अमित शाह ने कही खास बात

    अमित शाह ने आगे लिखा कि 'मोदी जी ने सुरक्षा, गरीब-कल्याण, विकास व ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।@narendramodi जी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। मोदी जी के जीवन का क्षण-क्षण गरीबों, किसानों व वंचितों की सेवा में समर्पित है।मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि आप मोदी जी के जन्मदिवस पर @BJP4India के #SevaSamarpan के अंतर्गत सेवा कार्यों में भाग लें और साथ ही भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।'

    पीएम मोदी का जन्मदिन आज, अमित शाह ने कही खास बात

    तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Tweet किया है कि 'भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने निर्णय लेने की क्षमता, कल्पनाशीलता और दूरदृष्टि के लिए विख्यात मोदीजी ने भारत को एक 'आत्मनिर्भर भारत' का स्वरूप देने का जो संकल्प लिया है, वह उनके विज़न और प्रबल इच्छाशक्ति का प्रतीक है। अपने अब तक के कार्यकाल में प्रधानमंत्रीजी ने विकास और सुशासन के कई नए अध्याय लिखे हैं। भारत को सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी देश के रूप में विकसित करने का उनका स्वप्न पूरा हो, उनके जन्मदिन पर यही शुभकामना है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी आयु प्रदान करें।'

    तो वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने Tweet किया है कि ' प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! राष्ट्र की सेवा में समर्पित आपके स्वस्थ, सुदीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+