विराट-अनुष्‍का के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी, नए जोड़े को दिया आशिर्वाद

Recommended Video

    PM Modi at Virat Kohli Anushka Sharma wedding Reception, Watch VIDEO| FilmiBeat

    नई दिल्‍ली। विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा का पहला ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिल्‍ली के ताज होटल के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में आयोजित किया। यहां क्रिकेट और बॉलीवुड हस्तियों के साथ राजनेताओं ने भी शिरकत की। इस मौके पर पीएम मोदी भी ताज होटल पहुंच कर विरुष्का को आशिर्वाद दिया। रिसेप्‍शन में विराट कोहली ने काले रंग का बंद गला सूट तो अनुष्‍का ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। अनुष्का ने गले में डायमंड चोकर और बड़े से झुमके भी पहन रखे थे। दोनों बहुत शानदार लग रहे थे। पीएम मोदी ने विराट-अनुष्का के साथ फोटो क्लिक कराई, उसके बाद परिवार के साथ। पीएम मोदी ने ग्रे कलर का सूट पहना था।

    विराट-अनुष्‍का के ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी, नए जोड़े को दिया आशिर्वाद

    आपको बता दें कि 19 दिसंबर को विराट अपने हनीमून से भारत लौटने के बाद बुधवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पीएम से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने उन्हें अपने रिसेप्शन का इनविटेशन भी दिया था। इस दौरान विराट के साथ उनके बड़े भाई विकास कोहली भी मौजूद थे। उल्‍लेखनीय है कि विराट कोहली का दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की कई हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अामिर खान और सलमान खान का नाम है।

    नए घर में शिफ्ट होंगे विराट-अनुष्‍का

    विराट और अनुष्का इसी महीने वर्ली में सी-फेसिंग फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फ्लैट 35th फ्लोर पर है। विराट ने बीते साल ओंकार-1973 बिल्डिंग में लग्जरी अपार्टमेंट बुक किया था। यह 7,171 स्क्वेयर फीट में फैला है। बुकिंग के वक्त इसकी कीमत 34 करोड़ रुपए थी। बताया जाता है कि इस फ्लैट में 5 बेडरूम हैं। गौरतलब है कि 11 दिसंबर को दोनों ने इटली में शादी की थी। इस बात की जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, आज हमने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई और आप सब से खबर बांटते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। आप सब के प्यार ने इस दिन को और भी खास बना दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+