परीक्षा पे चर्चा: छात्रों से बोले PM- डर के माहौल से रहें दूर, आत्मविश्वास के साथ करें मेहनत

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 'परीक्षा पे चर्चा' के 5वें एडिशन में हिस्सा लेने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे। वहां पर बड़ी संख्या में छात्र पहले से ही मौजूद थे। कार्यक्रम में सबसे पहले प्रधानमंत्री ने स्टेडियम में देशभर के छात्रों द्वारा बनाई गई कई प्रदर्शनियों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। इस कार्यक्रम का प्रसारण टीवी के साथ-साथ रेडियो और सोशल मीडिया पर भी किया गया, ताकि दूर-दराज के बच्चे भी पीएम का संबोधन सुन सकें।

exam

Recommended Video

      Parisksha Pe Charcha 2022: परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए PM Modi ने दिए 5 टिप्स | वनइंडिया हिंदी

      कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पड़ाव हैं। इस पड़ाव से पहले भी हम गुजर चुके हैं। पहले भी हम कई बार परीक्षा दे चुके हैं। जब ये विश्वास पैदा हो जाता है तो आने वाली परीक्षा के लिए ये अनुभव आपकी ताकत बन जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि छात्र परीक्षा के दौरान डर के माहौल से दूर रहें। दोस्तों को कॉपी करने की कोई जरूरत नहीं है, आप जो कुछ भी करते हैं उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ करते रहें।

      पीएम ने आगे कहा कि अपने इन अनुभवों को जिस प्रक्रिया से आप गुजरे हैं, उसको आप कतई छोटा मत मानिए। दूसरा आपके मन में जो पैनिक होता है, उसके लिए मेरा आपसे आग्रह है कि आप किसी दबाव में मत रहिए। जितनी सहज दिनचर्या आपकी रहती है, उसी सहज दिनचर्या में आप अपने आने वाले परीक्षा के समय को भी बिताइए। जब आप ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो क्या आप सच में पढ़ाई करते हैं या रील देखते हैं? दोष ऑनलाइन या ऑफलाइन का नहीं है। क्लास में भी कई बार आपका शरीर क्लास में होगा, आपकी आंखें टीचर की तरफ होंगी लेकिन कान में एक भी बात नहीं जाती होगी क्योंकि आपका दिमाग कहीं और होगा।

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुताबिक मन कहीं और होगा तो सुनना ही बंद हो जाता है। जो चीजें ऑफलाइन होती हैं, वही ऑनलाइन भी होती हैं। इसका मतलब है कि माध्यम समस्या नहीं है, मन समस्या है। माध्यम ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, अगर मन पूरा उसमें डूबा हुआ है, तो आपके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+