राज्यसभा के रिटायर हो रहे सदस्यों से बोले पीएम मोदी- 'देश की चारों दिशाओं में फैलाएं अपने अनुभव'

नई दिल्ली, 31 मार्च: भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा से 72 सदस्य रिटायर हो रहे हैं। इस पर पीएम मोदी भी गुरुवार को राज्यसभा पहुंचे और रिटायर हो रहे सांसदों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है, कभी-कभी अनुभव में एकेडमिक ज्ञान से ज्यादा शक्ति होती है। हम रिटायर हो रहे सदस्यों से यही कहेंगे कि वो फिर से चुनकर आएं। पीएम ने आगे कहा कि हमने इस संसद में लंबा समय बिताया है। इस सदन ने हमारे जीवन में बहुत योगदान दिया। इस सदन के सदस्य के रूप में प्राप्त अनुभव को देश की चारों दिशाओं में ले जाना चाहिए।

Rajya Sabha

वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राजनीति में एक कहावत है कि उतार-चढ़ाव अक्सर आते रहते हैं लेकिन कभी भी मैदान नहीं छोड़ना चाहिए। लोगों के लिए काम करते समय हमें इसे ध्यान में रखना होगा। राज्यसभा एक स्थायी सदन है, कुछ सदस्य सेवानिवृत्त होंगे जबकि कुछ अन्य आएंगे, ये हमेशा के लिए चलेगा। हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम कुशलता से काम करें। उन्होंने कहा कि नेहरू ने राज्यसभा को शक्ति और अन्तरंगता प्रदान की। उन्होंने राज्यसभा सांसदों को विभिन्न समितियों का सदस्य बनाया। धन विधेयकों को छोड़कर, दोनों सदन समान रूप से शक्तिशाली हैं।

वहीं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही बाधित होती है। पिछले चार सालों में सदन ने व्यवधानों के कारण अपने मूल्यवान कार्यात्मक समय का 35% से अधिक खो दिया। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+