Budget 2025: कौनसी हैं वो 3 'चिंगारी'? जिनसे विदेशी ताकतों ने भारत में बजट से पहले लगाई 'आग'
Budget Session 2025: भारत के बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर 31 जनवरी 2025 की सुबह अपने संबोधन में विपक्ष और विदेशी हस्तक्षेप पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद यह पहला मौका है जब संसद सत्र से पहले कोई विदेशी विवाद खड़ा नहीं हुआ। पीएम मोदी का यह बयान उस संदर्भ में आया जब पिछले कुछ वर्षों में हिंडनबर्ग, पेगासस और विदेशी एनजीओ से जुड़े मामलों ने संसद में हंगामा खड़ा किया था।
विदेशी हस्तक्षेप पर पीएम मोदी का वार
पीएम मोदी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "आपने देखा होगा, 2014 के बाद शायद यह पहली बार है कि बजट सत्र से पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं भड़की। पहले हर बार कोई न कोई विदेशी ताकत संसद सत्र से पहले आग लगाने की कोशिश करती थी, और देश में कुछ लोग इसे हवा देने में लगे रहते थे।" उन्होंने यह भी कहा कि इस बार संसद पूरी तरह से देश के विकास पर केंद्रित रहेगी और विपक्ष को बिना किसी बाहरी मुद्दे के सत्र में चर्चा करनी होगी।

विदेशी चिंगारी से क्या है पीएम मोदी का संकेत?
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी का इशारा उन अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की ओर था, जो अतीत में संसद सत्र से ठीक पहले सुर्खियों में आईं। उदाहरण के लिए:
Hindenburg Report 2023 on india हिंडनबर्ग रिपोर्ट (2023): अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी ने अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे संसद में बवाल मचा।
Pegasus Controversy 2021 india पेगासस विवाद (2021): इजरायली स्पाइवेयर के इस्तेमाल पर बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें भारत सरकार पर जासूसी के आरोप लगे।
George Soros and NGO Links 2024 india जॉर्ज सोरोस और एनजीओ लिंक (2024): बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी विदेशी फंडिंग से जुड़े संगठनों से संबंध रखती हैं।
पीएम मोदी ने इन मुद्दों का जिक्र किए बिना संकेत दिया कि इस बार सत्र में ऐसी कोई विदेशी साजिश देखने को नहीं मिली, जिससे विपक्ष को कोई नया मुद्दा हाथ लगे।
2047 के भारत का विजन (vision of india 2047 )
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 के विकसित भारत का विजन भी साझा किया। उन्होंने कहा, "यह तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। हम मिशन मोड में देश को भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
उन्होंने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि देश की प्रगति में केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा, जिससे 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक संकल्प 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सके।
Budget 2025 Session: बजट सत्र इस बार दो चरणों में होगा
पहला चरण: 31 जनवरी से 13 फरवरी 2025
दूसरा चरण: 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025
पीएम मोदी के इस बयान के बाद विपक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। क्या इस बार संसद में सिर्फ नीतियों और योजनाओं पर बहस होगी या फिर विपक्ष कोई नया मुद्दा उठाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें- Parliament Budget Session: '10 सालों में पहला सत्र, जब कोई विदेशी चिंगारी नहीं सुलगी', पीएम मोदी ने कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications