Parliament Budget Session: '10 सालों में पहला सत्र, जब कोई विदेशी चिंगारी नहीं सुलगी', पीएम मोदी ने कसा तंज
Parliament Budget Session: आज से संसद का संसद का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है, इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के भाषण से होगी, उसके बाद 1 बजे वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। मालूम हो कि सीतारमण जिस सर्वेक्षण को पेश करेंगी उसे मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन की टीम ने तैयार किया है।
लेकिन इससे पहले पीएम मोदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बजट सत्र के बारे में काफी खास बातें बताईं, उन्होंने मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए उनकी स्तुति की और कहा कि 'ये सदियों पुरानी परंपरा है।'

पीएम ने कहा कि 'मां लक्ष्मी समृद्धि , विवेक, समृद्धि और कल्याण देती हैं, मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यमवर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे और सभी लोग आगे बढ़े।'
यह बजट देश को नई ऊर्जा और आशा देगा: पीएम मोदी (Parliament Budget Session)
इसके बाद उन्होंने कहा कि ' आज भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अच्छी पहचान बनाई है, यह मेरे तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 2047 में, जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब भारत विकसित भारत के अपने लक्ष्य को पूरा करेगा और यह बजट देश को नई ऊर्जा और आशा देगा, वो पल अनोखा और खास होगा।'
'ये हर देशवासी के लिए सर्वाधिक गौरवपूर्ण पल'
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे हुए हैं और ये हर देशवासी के लिए सर्वाधिक गौरवपूर्ण है और हमें इसे आगे लेकर जाना है। आज 20-25 वर्ष के युवा, विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी होंगे, जब वे 50 वर्ष के होंगे, वे नीति निर्माण की बागडोर संभालेंगे, विकसित भारत के हमारे विजन को पूरा करने के प्रयास हमारी युवा पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ा उपहार होंगे।"
'संसद शुरू होने से पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं सुलगी' (Parliament Budget Session)
इसी के साथ ही उन्होंने पीएम मोदी ने विरोधियों पर तंज भी कस दिया और मुस्कुराते हुए कहा कि 'साल 2014 से लेकर अभी तक का ये पहला संसद सत्र है, जब संसद शुरू होने से पहले कोई विदेशी चिंगारी नहीं सुलगी और उसे यहां के लोगों ने हवा नहीं दी।'
'मैं कह सकता हूं दस सालों में पहला सत्र है ये, जिसमें किसी विदेशी ताकत ने आग लगाने की कोशिश नहीं की। मैंने हर बजट सत्र से पहले यह देखा है। और हमारे देश में कई लोग इन चिंगारियों को हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ते।'












Click it and Unblock the Notifications