'WHO में सुधार की जरूरत', 2nd Global Covid Summit में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली, 12 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरे ग्लोबल कोविड समिट ( 2nd Global Covid Summit) को संबोधित किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कोविड महामारी से निपटने के लिए एक जन-केंद्रित रणनीति का आह्वान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में सुधार होना चाहिए। भारत अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

Global Covid Summit

दूसरे ग्लोबल कोविड वर्चुअल समिट के उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को "अधिक लचीला वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचा बनाने" के लिए सुधार और मजबूत करने की आवश्यकता है। इसी के साथ पीएम मोदी ने भारत में पारंपरिक दवाओं के इस्तेमाल पर अपनी बात भी रखी।

पीएम मोदी ने सप्लाई चैन को स्थिर रखने के लिए टीकों और मेडिकल साइंस के लिए डब्ल्यूएचओ के अप्रूवल प्रोसेस को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि भविष्य की स्वास्थ्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक समन्वित वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। हमें एक लचीली वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना चाहिए और टीकों और दवाओं की समान पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए। वैश्विक समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य के रूप में, भारत इन प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।"

वर्चुअल तरीके से हो रहे दूसरे वैश्विक कोविड शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने अपने सालाना हेल्थ केयर बजट में अब तक का सबसे ज्यादा हिस्सा रखा है। हमारा टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है। हमने लगभग 90% वयस्क आबादी और 50 मिलियन से अधिक बच्चों को पूरी तरह से टीका लगाया है। भारत WHO द्वारा स्वीकृत चार वैक्सीन का निर्माता है और इस साल 5 बिलियन खुराक के उत्पादन करने की क्षमता रखता है।

इसी के साथ पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने 98 देशों को 200 मिलियन कोविड वैक्सीन की डोज सप्लाई की है। भारत ने टेस्ट, ट्रीटमेंट और डेटा मैनेजमेंट के लिए कम लागत वाली कोविड दवाब तकनीक विकसित की है। हमने अन्य देशों को भी इन क्षमताओं की पेशकश की है।

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले साल 22 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से आयोजित कोविड पर पहले वैश्विक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। इस समिट का उद्देश्य कोविड महामारी की चुनौतियों से निपटने और नए प्रयासों के लिए प्रेरित करना, साथ ही मजबूत वैश्विक स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा संरचना का निर्माण करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+