म्यांमार में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें...
यांगून (म्यांमार)। दो दिन के दौरे पर म्यांमार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यांगून पहुंचे। थुवुन्ना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि म्यांमार में मिनी इंडिया के दर्शन कर रहा हूं। हमने संकल्प किया है कि गरीबी, आतंकवाद, सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार मुक्त ग्रीन इंडिया बनाकर रहेंगे। हम भारत को रिफॉर्म नहीं, ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं। अगर आज भारत को दुनियाभर में सम्मान की नजर से देखा जा रहा है तो उसका कारण आप हैं।
हम देश हित में बड़े और कड़े फैसले लेने से जरा भी नहीं घबराते हैं:PM

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं अपने सामने एक मिनी इंडिया के दर्शन कर रहा हूं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास म्यांमार को नमन किए बिना पूरा नहीं हो सकता है।
- पीएम मोदी ने कहा कि ये वो पवित्र धरती है जहां से सुभाष चंद्र बोस ने गरजकर कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। जब नेताजी ने यहां से आजाद हिंद फौज का ऐलान किया तो भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की जड़ें हिल गईं थीं। जब विदेशी ताकतों से भारत को स्वतंत्र कराने के लिए देश के वीरों को अपना घर छोड़ना पड़ता था तो म्यांमार उनका दूसरा घर बन जाता था।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम देश हित में बड़े और कड़े फैसले लेने से जरा भी नहीं घबराते हैं, क्योंकि हमारे लिए दल से बड़ा देश है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, या जीएसटी, या नोटबंदी हो हमने हर फैसला बिना डर और संकोच के लिया है। नोटबंदी के बाद ऐसे लोगों के बारे में पता चला है जिनके अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा हैं लेकिन उन्होंने कभी इनकम टैक्स नहीं भरा।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने संकल्प किया है कि गरीबी, आतंकवाद, सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार मुक्त ग्रीन इंडिया बनाकर रहेंगे। हम भारत को रिफॉर्म नहीं, ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं।
- पीएम मोदी ने कहा कि अगर आज भारत को दुनियाभर में सम्मान की नजर से देखा जा रहा है तो उसका कारण आप हैं। पोर्ट्स को विकसित करने के लिए सागरमाला परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।
- भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे नहीं लगता किसी और देश के विदेश मंत्री दूसरे देश में फंसे अपने लोगों के दुख-दर्द को लेकर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जितना परेशान हों।
- प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आप सब राष्ट्रदूत हैं, आपने भारतीय संस्कार संजो कर रखे हैं। श्रीलंका में तमिल भाइयों ने इतना प्यार दिया जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और म्यांमार का एक-दूसरे पर भरोसा है। ये समय के साथ और मजबूत होती जा रही है।
- पीएम मोदी ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम पर हमें गर्व है, यह हमारी रगों में है। किसी भी प्रकार की आपदा में हम न सिर्फ भारतीयों के लिए बल्कि सभी के लिए सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हैं।
- भारत उत्तर पूर्व राज्यों को साउथ ईस्ट एशिया का गेटवे मानता है, जिसका रास्ता म्यांमार में खुलता है। भारत का लोकतांत्रिक अनुभव हम म्यांमार के साथ साझा कर रहे हैं। व्यापार को आसान करने के लिए नियम सरल किए जा रहे हैं। जितने व्यापारी टैक्स सिस्टम से 6 साल में नहीं जुड़े थे वह 2 महीने में जुड़े।












Click it and Unblock the Notifications