'मन की बात' के 89वें एपिसोड को PM मोदी ने किया संबोधित, स्टार्ट-अप और जापान यात्रा पर की बात

नई दिल्ली, 29 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के 89वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी की 'मन की बात' ऐसे वक्त पर आया, जब 26 मई को प्रधानमंत्री ने अपने आठ साल पूरे कर लिए हैं। दरअसल, 'मन की बात' एक मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें पीएम मोदी हर एपिसोड में नए विषयों पर बात करते हैं। यह हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होता है। इस बार पीएम मोदी ने स्टार्ट-अप, कोविड -19 और उनकी हालिया जापान यात्रा के बारे में बात की। ऐसे में जानिए 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी की ओर से बताई गई बड़ी बातें।

Recommended Video

      Mann Ki Baat: PM Modi किस बात से दुखी ! केदारनाथ में यात्रियों ने ऐसा क्या किया ? | वनइंडिया हिंदी
      man ki baat

      • आज भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है, छोट-छोटे शहरों और कस्बों से भी उद्यमी सामने आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि भारत में जिसके पास अच्छा आइडिया है वो धन बना सकता है: PM मोदी
      • कुछ दिन पहले देश ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो हम सभी को प्रेरणा देती है, भारत के सामर्थ्य के प्रति हम सभी का विश्वास जगाती है। इस महीने 5 तारीख को देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 तक पहुंच गई है: PM मोदी
      • आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे कुल यूनिकॉर्न में से 44 पिछले साल बने थे। इतना ही नहीं इस वर्ष के 3-4 महीने में ही 14 और नए यूनिकॉर्न बन गए। इस मतलब वैश्विक महामारी के दौर में भी हमारे स्टार्ट अप धन और महत्व का सृजन करने में सफल रहे हैं: PM मोदी
      • "हमसे हजारों किलोमीटर दूर जापान में बैठे लोग जो न हमारी भाषा जानते हैं, जो न हमारी परम्पराओं के बारे में उतना जानते हैं, उनका हमारी संस्कृति के लिए समर्पण, ये श्रद्धा, ये आदर, बहुत ही प्रशंसनीय है। कौन हिन्दुस्तानी इस पर गर्व नही करेगा?"
      • 'वे लोग हैं तो जापान के लेकिन भारत के प्रति इनमें गजब का लगाव और प्रेम है। इनमें से एक हैं हिरोशि कोइके जी, जो एक जाने-माने Art Director हैं। आपको ये जानकार बहुत ही खुशी होगी कि इन्होंने Mahabharat Project को Direct किया है।'
      • 'कुछ दिन पहले मैं जापान गया था। अपने कई कार्यक्रमों के बीच मुझे कुछ शानदार शख्सियतों से मिलने का मौका मिला। मैं 'मन की बात' में, आपसे, उनके बारे में चर्चा करना चाहता हूं।'
      • कोरोना से जुड़ी सावधानियां भी बरतें, वैसे अब तो पूरी दुनिया में कोरोना को लेकर हालात पहले से कुछ बेहतर लग रहे हैं: पीएम मोदी
      • कोरोना महामारी ने हम सभी को यह एहसास भी कराया है कि हमारे जीवन में, स्वास्थ्य का कितना अधिक महत्व है और योग, इसमें कितना बड़ा माध्यम है, लोग यह महसूस कर रहे हैं कि योग से physical, spiritual और intellectual well being को भी कितना बढ़ावा मिलता है: मोदी.
      • कुछ दिनों पहले मुझे तंजावुर सेल्फ हेल्प ग्रुप ने तंजावुर डोल (गुड़िया) भेजी। तंजावुर डोल महिला सशक्तिकरण की नई गाथा भी लिख रही हैं। इस पहल से 22 स्वयं सहायता समूह जुड़े हैं: PM मोदी
      • देवर गांव की चंपा देवी पिछले 3 साल अपने गांव की महिलाओं को कूड़ा प्रबंधन सीखा रही हैं, उन्होंने कई पेड़ भी लगाए हैं और अपनी मेहनत से एक हरा भरा वन तैयार कर दिया है: PM मोदी
      • गुप्तकाशी में रहने वाले सुरेंद्र बगवाड़ी नियमित रूप से सफाई कार्यक्रम चलाते हैं, मुझे पता चला है कि इस अभियान का नाम भी उन्होंने मन की बात रख लिया है: PM मोदी
      • कल्पना उत्तराखंड के जोशीमठ की रहने वाली है, वे पहले टीबी से पीड़ित रही और तीसरी कक्षा में उनकी आंखों की रोशनी भी चली गई। कल्पना बाद में मैसूर की रहने वाली प्रोफेसर तारामूर्ति के संपर्क में आई, जिन्होंने उनकी मदद की: PM मोदी
      • कल्पना ने हाल ही में कर्नाटक में अपनी 10वीं की परीक्षा पास की है, लेकिन उनकी सफलता की खास बात ये है कि उन्हें कुछ समय पहले तक कन्नड़ा भाषा भी नहीं आती थी, उन्होंने 3 महीने में कन्नड़ा भाषा सीखी और 92 नंबर भी लेकर आई: PM मोदी
      • अगले महीने 21 जून को हम 8वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने वाले हैं | इस बार 'योग दिवस' की थीम Yoga for humanity मैं आप सभी से 'योग दिवस' को बहुत ही उत्साह के साथ मनाने का आग्रह करूंगा: PM मोदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+