पीएम मोदी ने किसानों को समर्पित की 35 नई फसलें, कहा- हम लगातार किसानों के हित के लिए काम कर रहे हैं
नई दिल्ली, सितंबर 28। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को किसानों को विशेष तोहफा दिया। दरअसल, पीएम मोदी ने देश के किसानों को विशेष गुणों वाली 35 नई फसलें समर्पित की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जैविक तनाव सहिष्णुता संस्थान रायपुर, छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित परिसर का भी उद्घाटन किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने किसानों को जो नई फसलें समर्पित की, उनमें उनमें कुटु, किनोवा, गेहूं, धान, अरहर, सोयाबीन, सरसों, मक्का, ज्वार, बाजरा, चना, वाकला शामिल हैं।
Recommended Video

हमारी सरकार किसानों के हित के लिए कर रही है काम- पीएम मोदी
वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस दौरान किसानों को नई फसलें समर्पित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित के लिए ही काम कर रही है। पीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है कि बिचौलियों को हटाकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा डायरेक्ट लाभ पहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कुछ किसानों से भी बातचीत की।
देश को नया स्ट्रेस मैनेजमेंट कैंपस किया समर्पित
आपको बता दें कि इस दौरान पीएम ने नेशनल बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के कैंपस को देश को समर्पित किया। रायपुर में राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान की स्थापना जैविक तनाव में बुनियादी और रणनीतिक अनुसंधान करने, मानव संसाधन विकसित करने और नीतिगत सहायता प्रदान करने के लिए की गई है। इस संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 से पीजी कोर्स शुरू कर दिए हैं।
पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
- प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 6-7 सालों में कृषि चुनौति के समाधन के लिए साइंस और टेक्नोलॉजी का प्राथमिकता के आधार पर उपयोग किया जाता रहा है। विशेष रूप से बदलते मौसम में, नई परिस्थितियों के अनुरूप, हमारा ध्यान पौष्टिक बीजों पर है।
- पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल हमने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के दौरान देखा कि कैसे टिड्डियों के झुंड ने कई राज्यों में खेती को नुकसान पहुंचाया था। इस समस्या को गंभीर समझते हुए इसे रोकने के कई प्रयास किए गए, जो कारगर रहे और अब टिड्डी झुंड के हमलों को रोक दिया है। इससे किसानों की फसल अब बचने लगी है।
- पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की फसल को सुरक्षा मिलने से देश का तेजी से विकास होता है। पीएम ने कहा कि किसानों की भूमि को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उन्हें विभिन्न चरणों में 11 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications