प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान निकोबार को दी बड़ी सौगात, सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी का किया उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाली सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल का आज उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते हुए पीएम ने कहा कि अब अंडमान निकोबार के लोगों को भी मोबाइल कनेक्टिविटी और तेज इंटरनेट की वही सस्ती और अच्छी सुविधाएं मिल पाएंगी जिसके लिए दुनिया में भारत अग्रणी है। इसका उद्घाटन करते हुए पीएम ने कहा कि नेताजी को नमन करते हुए डेढ़ वर्ष पहले इस परियोजना के शुभारंभ का मौका मिला। चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर और अंडमान निकोबार के बीच यह सुविधा शुरू हो चुकी है। मैं अंडमान के लोगों को इस कनेक्टिविटी के लिए बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। स्वतंत्रता दिवस से पहले यह एक स्नेहभरा उपहार है। समंदर के भीतर करीब 2300 किलोमीटर तक केबल बिछाने का यह काम समय से पहले पूरा करना, यह अपने आप में बहुत प्रशंसनीय है। गहरे समंदर में सर्वे करना, केबल की क्वालिटी मेंटेन रखना, विशेष जहाजों के जरिए केबल को बिछाना आसान नहीं है। उपर ऊंची-ऊंची लहरें, तूफान, मानसून की रुकावट। जितना बड़ा यह प्रोजेक्ट था, उतनी ही विराट चुनौतियां था। यही वजह है कि वर्षों से इसकी जरूरत के बाद भी इसपर काम नहीं हो पाया।
Recommended Video

बता दें कि जिस ऑप्टिकल फाइबर केबल का आज पीएम मोदी उद्घाटन किया हैं, उसका शिलान्यास पीएम मोदी ने वर्ष 2018 में किया था। यह तकरीबन 2300 किलोमीटर लंबा नेटवर्क है, जिसे चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर के बीच बिछाया गया है। इसके जरिए मोबाइल और लैंडलाइन टेलीकॉम सर्विस काफी तेज हो जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था में काफी बूम आएगा। यह ओएफसी स्वराज द्वीप, लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामरोता, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आइलैंड, रंगत में भी जाएगी, जिससे यहां के लोगों को तेज इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications