#ModiInChina: राहुल गांधी का तंज, कहा- तनाव में नजर आ रहे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन दौरे पर हैं, जहां शुक्रवार को हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में उनकी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेता साथ में हुबई के म्‍यूजियम गए। जहां पीएम मोदी चीन दौरे पर अलग-अलग कार्यक्रम में व्यस्त हैं, वहीं इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी "नो एजेंडा" वाली चीन दौरे की तस्‍वीर देखी है। इस दौरान आप तनाव में नजर आ रहे थे।

#ModiInChina: राहुल का तंज, कहा- तनाव में नजर आ रहे PM मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि "प्रिय प्रधानमंत्री आपकी "नो एजेंडा" चीन यात्रा को टीवी पर देखा। आप तनाव में दिख रहे हैं! आपको याद दिला दूं: 1. डोकलाम 2. पीओके से गुजरने वाला चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर. वह वह भारतीय क्षेत्र है. भारत आपसे इन अहम मुद्दों पर बातचीत करते हुए सुनना चाहता है। आपको हमारा समर्थन है।"

#ModiInChina: राहुल का तंज, कहा- तनाव में नजर आ रहे PM मोदी

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए वो कोई भी दांव नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि वो लगातार रोड-शो और रैली कर रहे हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 12 मई को हैं, 15 मई को नतीजे आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+