महात्मा गांधी 150वीं जयंतीः पीएम ने NYT में लेख लिखकर दिया ये प्रस्ताव
नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क टाइम्स में लेख में लिखा है, जिसमे उन्होंने कहा है कि आने वाली भविष्य की पीढ़ियों के लिए बापू के आदर्शों को याद रखने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि हमे आईंस्टीन की चुनौती को स्वीकारना होगा। पीएम ने लिखा कि महात्मा गांधी को मैं श्रद्धांजलि देते हुए यह प्रस्ताव देता हूं जोकि काफी चुनौतीपूर्ण है। हम जानते हैं कि एल्बर्ट आईंस्टीन ने महात्मा गांधी के लिए क्या कहा था। उन्होंने कहा था कि आने वाली पीढ़ियां इस बात पर भरोसा नहीं करेंगी कि हाड-मांस का बना एक ऐसा व्यक्ति भी धरती पर कभी चलता था। मैं विचारकों को आमंत्रित करता हूं, व्यापारियों और टेक लीडर्स को आगे आने के लिए कहता हूं कि वह बापू के आदर्शों को अनोखे तरीके से आने वाली पीढ़ियों के सामने रखे।

गांधीजी का राष्ट्रवाद मानवता की सेवा
प्रधानमंत्री के कॉलम का नाम 'Why India and the World Need Gandhi' था, जिसमे पीएम ने दुनियाभर के नेताओं पर महात्मा गांधी के विचारों के प्रभाव का जिक्र किया है। जिसमे मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला जैसे लोग शामिल हैं। मंडेला के लिए महात्मा गांधी भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी दोनों ही थे। राष्ट्रवाद पर गांधी जी के विचारों को साझा करते हुए पीएम ने लिखा कि गांधी जी के लिए राष्ट्रवाद मानवता की सेवा करना था।
सामान्य चीजों से खड़ा किया संघर्ष
कॉलम में पीएम ने गांधीजी की तारीफ करते हुए लिखा गांधी जी ने चरखा, खादी जैसे सामान्य चीजों से देश के बड़े तबके की राजनीति की, वह कभी भी सत्ता के पीछे नहीं भागे। आखिर कौन नमक से इतने बड़े तबके की राजनीति कर सकता है। दुनिया में कई बड़े आंदोलन हुए, भारत में भी कई स्वतंत्रता आंदोलन हुए, लेकिन गांधी जी का संघर्ष बिल्कुल अलग था, उनके संघर्ष में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, उन्होंने कभी भी कोई प्रशासनिक पद नहीं लिया और ना ही चुनाव लड़ा। वह कभी भी सत्ता पाने के इच्छुक नहीं थे।
शाम को पीएम जाएंगे साबरमती आश्रम
बता दें कि महात्मा गांधी के 150वी जयंती को देशभर में मनाया गया। कई जगहों पर गांधी जी के लिए प्रार्थना सभा हुई। अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पर भी बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना सभा में शामिल हुए। शाम को प्रधानमंत्री मोदी भी अहमदाबाद जाएंगे, जहां वह साबरमती आश्रम में गांधीजी को श्रद्धांजलि दें, साथ ही गांव के लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने गांधी जी को श्रद्धाजंलि दी, हम शपथ लेते हैं कि गांधी जी के सपने को आगे बढ़ाएंगे और समाज को एक बेहतर जगह बनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications