पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर दौरा आज, 20 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से कश्मीर को बड़ी सौगात देने की योजना है। पीएम मोदी जम्मू कश्मीर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करने जा रहे हैं।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीएम के दौरे को लेकर जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि पीएम 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बनिहाल काजीगुंड रोड टनल और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और रतले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं के 3 रोड पैकेज शामिल हैं।

पीएम मोदी ने कहा है कि हम 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा 'इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं जम्मू-कश्मीर में रहूंगा और वहां से पूरे भारत में ग्राम सभाओं को संबोधित करूंगा। इस दौरान 20,000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया जाएगा।'

जिन कार्यों का उद्घाटन किया जा रहा है, उनमें बनिहाल काजीगुंड रोड टनल शामिल है, जो जम्मू और कश्मीर क्षेत्रों के बीच हर मौसम में संपर्क सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक बुनियादी ढांचा परियोजना है। जम्मू-कश्मीर में फैले जन औषधि केंद्रों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+