वेंकैया नायडू बोले- मोदी के खून में नहीं है वादे से पलटना, नोटबंदी का फैसला वापस नहीं होगा
प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए नायडू ने कहा कि उनका उद्देश्य कैशलेस अर्थव्यवस्था बनाना है जहां आपको किसी भी व्यक्ति को सीधे पैसे नहीं देने पड़ें।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले विदेश से काला धन लाने की कोशिश की और अब देश के अंदर छुपा काला धन बाहर निकाल रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी के फैसले को सराहा और कहा कि फैसला वापस नहीं होगा क्योंकि यह प्रधानमंत्री के खून में नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए नायडू ने कहा कि उनका उद्देश्य कैशलेस अर्थव्यवस्था बनाना है जहां आपको किसी भी व्यक्ति को सीधे पैसे नहीं देने पड़ें। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही जाम (JAM) लाने वाले हैं। JAM यानी जनधन, आधार और मोबाइल। इसके बाद किसी से आपको मिलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी को कैश देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।'
'हमारे साथ पूरा देश है'
विपक्ष के विरोध पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सारी पार्टियां सरकार के खिलाफ एकजुट हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी ताकत क्या है? हमारे साथ पूरा देश है।
नोटबंदी का फैसला लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फैसला वापस नहीं होगा। ऐसा करना प्रधानमंत्री मोदी के खून में नहीं है। नोटबंदी जारी रहेगी इसे वापस लेने का सवाल नहीं उठता।












Click it and Unblock the Notifications