उत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी गुरुवार को 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट देश को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में पीएम केयर्स के तहत स्थापित किए गए 35 प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट देश को समर्पित करेंगे।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में पीएम केयर्स के तहत स्थापित किए गए 35 प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट देश को समर्पित करेंगे। पीएमओ ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इसी के साथ देश के सभी जिलों में अब पीएसए ऑक्सीजन संयत्र चालू हो जाएंगे।

Narendra Modi

अब तक देश भर में कुल 1,224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को पीएम केयर्स फंड के तहत स्थापित किया गया है और इनमें से 1,100 से अधिक संयंत्रों से प्रतिदिन 1,750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। इसी के साथ पीएमओ ने कहा कि यह COVID-19 महामारी के आगमन के बाद से भारत की चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए सक्रिय उपायों का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: पीरियड्स में हुए दर्द के चलते बच्ची ने ली थी छुट्टी, स्कूल ने नहीं की स्वीकार, पिता ने उठाया ये कदम

पीएमओ ने कहा कि देश के प्रत्येक जिले में एक पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू करने की परियोजना को पहाड़ी क्षेत्रों, द्वीपों और कठिन भूभाग वाले क्षेत्रों की जटिल चुनौतियों स निपटने के दौरान निष्पादित किया गया था। 7,000 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण देकर इन संयंत्रों का संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया गया है और सभी की एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+