पीएम मोदी ने अमेरिकी सीनेटरों के प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत, संबंधों को और मजबूत करने पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने अमेरिकी सीनेटरों के प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत, भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के नए अवसरों पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सीनियर अमेरिकी सीनेटरों के एक प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत किया गया। पीएम ने भारत में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस के निरंतर और द्विदलीय समर्थन की सराहना की।
सीनेट में बहुमत के नेता चार्ल्स शूमर के नेतृत्व में अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से मुलाकात के साथ महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के नए अवसरों पर चर्चा की।
सीनेट में बहुमत के नेता चार्ल्स शूमर के नेतृत्व में नौ सीनेटरों के एक अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से पीएम की मुलाकात हुइै। यूएस के इस प्रतिनिधिमंडल में सीनेटर रॉन विडेन, सीनेटर जैक रीड, सीनेटर मारिया कैंटवेल, सीनेटर एमी क्लोबुचर, सीनेटर मार्क वार्नर, सीनेटर गैरी पीटर्स, सीनेटर कैथरीन कॉर्टेज़ मस्तो और सीनेटर पीटर वेल्च शामिल थे।
पीएम मोदी ने अमेरिका से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण, संयुक्त विकास और उत्पादन, और विश्वसनीय और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के नए अवसरों पर चर्चा की। ये जानकारी प्रधामंत्री कार्यालय द्वारा दी गई है।
पीएम ने समकालीन वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन के साथ अपने हालिया फोन कॉल और दोनों नेताओं के साझा दृष्टिकोण का उल्लेख किया।
पीएम मोदी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, मजबूत द्विपक्षीय सहयोग, मजबूत लोगों से लोगों के बीच संबंधों और अमेरिका में जीवंत भारतीय समुदाय को द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के मजबूत स्तंभों के रूप में मान्यता दी।












Click it and Unblock the Notifications