पीएम मोदी ने किया बाढ़ प्रभावित गुजरात का सर्वे, 500 करोड़ की मदद का ऐलान

पीएम मोदी ने गुजरात के बाढ़ पीड़ितों के लिए किया 500 करोड़ की मदद का ऐलान

नई दिल्ली। भयंकर बाढ़ से जूझ रहे गुजरात के लिए मंगलवार को पीएम मोदी ने 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी के साथ राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद 500 करोड़ की अंतरिम मदद का ऐलान किया। साथ ही बाढ़ में मरे लोगों के परिजनों को भी 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

PM Modi visits flood affected areas in Gujarat, announces Rs 2 lakh for kin of those killed

गुजरात के लोगों को बताया हिम्मतवाला

गुजरात के लोगों को बताया हिम्मतवाला

पीएम मोदी ने राज्य में स्थिति का जायजा लेने के बाद कहा कि केंद्र सरकार राज्य को 500 करोड़ रुपये की तत्काल मदद मुहैया कराएगी। प्रधानमंत्री ने कहा, बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए किसानों की मदद के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने मुश्किल घड़ी में लोगों के धैर्य और हिम्मत की भी दाद दी।

किसानों के नुकसान का जायजा लेगी केंद्र की टीम

किसानों के नुकसान का जायजा लेगी केंद्र की टीम

गुजरात की बाढ़ में मारे गए लोगों के परजनो को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की भी घोषणा पीएम मोदी ने की। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के नुकसान का जायजा लेने बहुत जल्दी ही टीमें गुजरात भेजेगी।

पानी में डूबा है आधा देश

पानी में डूबा है आधा देश

बारिश के कारण उत्तरी गुजरात के बनासकांठा, साबरकांठा, पाटन और कई जिले पानी में डूबे हैं। बाढ़ के चलते गुजरात के बड़े हिस्से में जनजीवन ठप है। गुजरात के अवाला राजस्थान, असम, ओडिशा समेत तकरीबन आधा देश बाढ़की चपेट में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+