पहली बार आज मालदीव रवाना होंगे पीएम मोदी, सोलेह के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने पहले मालदीव दौरे पर होंगे। पीएम मोदी राजधानी माले में नए राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद इब्राहिम सोलेह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्‍सा लेंगे। साल 2014 में सत्‍ता संभालने के बाद से यह पहला मौका है जब पीएम मोदी पहली बार मालदीव जाएंगे। नए राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद इब्राहिम सोलेह चाहते थे कि पीएम मोदी उनके शपथ ग्रहण में शामिल हों। भारत और मालदीव के रिश्‍तों में पिछले कुछ समय से काफी तनाव रहा है। सोलेह से पहले राष्‍ट्रपति यामीन अब्‍दुल्‍ला गयूम चीन के करीबी थी। उनके नेतृत्‍व में रहते हुए ही मालदीव ने भारत से दूरियां बनाई थीं और चीन के साथ मिला लिया था।

pm-modi-maldives.jpg

पीएम मोदी ने किए कुछ ट्वीट

माले के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने अपने मालदीव दौरे पर कुछ ट्वीट किए। पीएम मोदी ने लिखा, 'मैं मालदीव में सोलेह की नई सरकार को यह संदेश दूंगा की भारत की सरकार उनके देश के साथ विकास प्राथमिकताओं को ध्‍यान में रखते हुए काम करना चाहती है, खासतौर पर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, हेल्‍थ केयर, कनेक्टिविटी और मानव संसाधन के क्षेत्र में।' पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में मालदीव में हुए चुनाव यहां के नागरिकों के लिए लोकतंत्र का प्रतिनिधित्‍व करने वाले थे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से ही मालदीव के लिए एक स्थिर, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण देश बनने की कामना करता आया है। पीएम मोदी सबसे पहले नेता थे जिन्‍होंने सोलेह की जीत के लिए उन्‍हें शुभकामनाएं दी थीं। सोलेह की ओर से पीएम मोदी को शपथ ग्रहण भेजा गया था और हाल ही में मोदी ने उनका निमंत्रण स्‍वीकार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+