'...इसमें कोई शक नहीं कि पीएम मेहनती हैं', गुलाब नबी आजाद ने PM Modi की तरीफ में पढ़े कसीदे
पूर्व कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद ने एक ओर पीएम मोदी की तारीफ की तो दूसरी ओर कांग्रेस की मौजूदा हालात को लेकर तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस को एक सलाह भी दे डाली।

कांग्रेस से अलग हुए गुलाब नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने पीएम मोदी ( PM Modi) की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की तारीफ और आलोचना दोनों करते हैं। लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्री मेहनती हैं। जबकि दुसरी ओर कांग्रेस को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक राष्ट्रीय पार्टी होने का दायित्व निभाना चाहिए।
गुलाब नबी आजाद पहले पीएम मोदी को उदार दिल वाला बताया था। उन्होंने कहा था वो किसी के साथ बदले की भावना से काम नहीं करते। उन्होंने कहा था, "मैंने उनके साथ जो किया उसके लिए मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए. वह बहुत उदार हैं, नेता विपक्ष के रूप में मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा चाहें वह धारा 370 हो या सीएए या हिजाब का मामला. लेकिन उन्होंने एक राजनेता की तरह व्यवहार किया, उसका बदला नहीं लिया"।
वहीं अब पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, 'इसमें कोई शक नहीं की प्रधानमंत्री मेहनती हैं....हम बीजेपी की आलोचना भी करते हैं और तारीफ भी। वहीं उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय पार्टी की भूमिका निभानी चाहिए।
गुलाम नबी आजाद पिछले साल कांग्रेस से अलग हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपनी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी का गठन कर लिया था। उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा हालात के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया था। गुलाम नबी आजाद अपनी किताब 'आजाद' का जल्द ही विमोचन करने जा रहे हैं। जिस पर चर्चा के दौरान उन्होंने सवालों के जवाब में कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।
कांग्रेस के निशान पर आजाद
वहीं गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को लेकर जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जवाब देते हुए ट्वीट किया कि, "गुलाम नबी भाईजान आप कांग्रेस को क्या एक्सपोज और डिमोलिश करेंगे, पहले कश्मीर में अपनी पार्टी को तो बचा लीजिए। 40 साल कांग्रेस में रहकर आपने पार्टी के साथ दगा कर दिया..अब बीजेपी और मोदी जी की बैसाखियों के सहारे क्या हासिल कर लेंगे। "












Click it and Unblock the Notifications