'पहले हिंदू धर्म में लागू कीजिए यूनिफॉर्म सिविल कोड...', पीएम मोदी के बयान पर भड़के DMK और कांग्रेस
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार कठघरे में है। विपक्ष का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले इसका जिक्र किया जाना ध्रुवीकरण का प्रयास है।
यूसीसी पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य आरिफ मसूद ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, देश के सभी वर्गों को संविधान पर भरोसा है और वे इसे बदलने नहीं देंगे।

बकौल आरिफ मसूद, प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए कि उन्होंने डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान की शपथ ली है। पीएम मोदी ने कहा कि समान नागरिक संहिता के नाम पर देश के लोगों को भड़काने का काम हो रहा है।
तमिलनाडु में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का विरोध हो रहा है। सत्तारूढ़ डीएमके ने कहा, हम यूसीसी नहीं चाहते क्योंकि संविधान ने हर धर्म को सुरक्षा दी है।
डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने पीएम मोदी के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा, समान नागरिक संहिता सबसे पहले हिन्दू धर्म में लायी जानी चाहिए। एससी/एसटी सहित प्रत्येक व्यक्ति को देश के किसी भी मंदिर में पूजा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications