Video: सदगुरु ने किया CAA का समर्थन, पीएम मोदी ने एतिहासिक बताते हुए ट्वीट किया वीडियो
नई दिल्ली। देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर जारी घमासान के बीच ही सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडिया ट्वीट किया है। इस वीडियो में सदगुरु कानून का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को ही ट्वीट कर कहा है कि नया कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि कुछ लोगों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।

CAA का हर पक्ष बताता है वीडियो
पीएम मोदी ने सद्गुरु का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, 'सीएए से जुड़े हर पक्षों और दूसरी बातों का जानने के लिए सदगुरु के वीडियो को जरूर सुनें। सदगुरु ने हमारी भाईचारे की संस्कृति की एतिहासिक पृष्ठभूमि को बहुत ही बेहतरी से सबके सामने रखा है। उन्होंने इसके साथ ही कुछ संगठनों की तरफ से अपने हितों के मकसद से गलत जानकारियां फैलाने की बात भी कही है।' पीएम मोदी ने इसके साथ ही #IndiaSupportsCAA हैशटैग के साथ ट्विटर पर एक कैंपेन भी लॉन्च कर दिया है।
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से भी एक संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि नया कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि कुछ लोगों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। अपने संदेश के साथ पीएम मोदी ने कंटेंट, ग्राफिक्स, वीडियो और अन्य तरीकों के लिए NaMo App के वॉलेंटियर मॉड्यूल में दिए गए वॉइस सेक्शन में हैशटैग चेक करें। इसके साथ बताएं कि कैसे आप नागरिकता कानून का समर्थन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications