ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई देने बेंगलुरू जाएंगे पीएम मोदी, रोड शो की तैयारी में भाजपा
चंद्रयान 3 की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करने के लिए बेंगलुरू जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल दो देशों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के बाद ग्रीस के दौरे पर हैं, यहां से लौटने के बाद पीएम मोदी ने बेंगलुरू जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से लौटने के बाद 26 अगस्त को बेंगलुरू जाएंगे। यहां इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करके उन्हें चंद्रयान 3 की सफलता के लिए बधाई देंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का एक रोड शो करने की योजना बनाई गई है।

पीएम मोदी के बेंगलुरू दौरे को देखते हुए 26 अगस्त को ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। पीएम एचएएल एयरपोर्ट शनिवार को पहुंचेंगे, यहां से वह वह सड़क मार्ग से इसरो के मुख्यालय जाएंगे जोकि पीन्या में स्थित है।
बेंगलुरू के सिटी ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान इस रास्ते की ओर ना जाएं। पीएम मोदी सुबह 4.30 बजे से 9.30 बजे के बीच इस रास्ते से होकर गुजरेंगे।
गौर करने वाली बात है कि बुधवार की शाम को चंद्रयान 3 के लैंडर ने चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग की थी। इस लैंडिंग के लाइव इवेंट में पीएम मोदी भी इसरो के साथ जुड़े थे। इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैज्ञानिकों को बधाई दी थी और कहा था कि अब हम चांद पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि चांद की सतह पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद की सतह पर लैंडिंग कर चुके हैं। इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला भारत पहले देश बन गया है। लैंडिंग के बाद रोवर ने गुरुवार को चांद पर घूमना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications