चंद्रयान 3 को सफल बनाने वालै वैज्ञानिकों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत वापस आ रहे हैं। भारत आने के बाद पीएम मोदी सीधा कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू पहुंचेंगे और यहां चंद्रयान 3 मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों से मुलाकात करके उन्हें मिशन की सफलता के लिए बधाई देंगे।
पीएम मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से के साथ मुलाकात करेंगे जोकि चंद्रयान 3 मिशन से जुड़े थे। 40 दिन अंतरिक्ष की यात्रा करने के बाद चंद्रयान 3 लैंडर विक्रम ने चांद की सतह पर बुधवार को सॉफ्ट लैंडिंग की थी। लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त को बेंगलुरू के दौरे पर जाएंगे, यहां वह इसरो की टीम को बधाई देंगे जिसने चंद्रयान मिशन को सफल बनयाा

चंद्रयान 3 की लैंडिंग के दौरान पीएम मोदी इस टेलीकास्ट के साथ जुडे़ थे। वह दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैज्ञानिकों के साथ जुड़े थे। इस दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान 3 की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी थी और कहाथा कि भारत अब चांद पर है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम इस तरह के ऐतिहासिक पल देखते हैं तो गर्व की अनुभूति होती है। यह नए भारत का उदय है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पे उसे साकार किया। भारत अब चांद पर है। बता दें कि रूस, चीन अमेरिका के बाद भारत चौथा देश है जिसने चांद पर सफल लैंडिंग की है।
बता दें कि चंद्रयान 3 को सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। इसे श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। चांद पर लैंडिंग के बाद रोवर ने गुरुवार को चांद की सतह पर वॉक भी की।












Click it and Unblock the Notifications