कर्नाटक के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं से आज पीएम मोदी करेंगे संवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी नमो एप के जरिए इन कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और कर्नाटक चुनाव में जीत का मंत्री देंगे। इस बाबत पीएम मोदी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह 9 बजे वह कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। उन्होंने लिखा कि हमारे युवा कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं और केंद्र सरकार के बेहतर काम को लोगों तक पहुंचाने में काफी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और लगातार पार्टी की आगे पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

modi

इससे पहले एक मई को प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रदेश के इन कार्यकर्ताओं से भी नमो ऐप के जरिए संवाद स्थापित किया था और उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की थी। कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री लगातार तमाम चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपना चुनावी अभियान 1 मई को शुरू किया है और पहले ही दिन एक साथ तीन रैलियों को संबोधित किया था।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे के आमने सामने हैं। लगातार दोनों ही दल के शीर्ष नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होगा, जबकि 15 मई को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+