देश को 2 वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे आज PM मोदी, जानिए दोनों एक्सप्रेस के बारे में सबकुछ

Vande Bharat Express PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

Vande Bharat Express PM Narendra Modi

Vande Bharat Express PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को 2 वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार (08 अप्रैल) को सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस (Secunderabad-Tirupati Vande Bharat Express) और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस ( Chennai-Coimbatore Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे।

हरी झंडी दिखाने के बाद भारतीय रेलवे आज से दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कर देगा। पीएम मोदी 8 और 9 अप्रैल को तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के दौरे पर हैं।

जानिए सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में?

आज सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस तीन महीने के बीच तेलंगाना से शुरू की जाने वाली ये दूसरी वंदे भारत ट्रेन है।

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस, आईटी सिटी हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी से जोड़ेगी। ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को लगभग साढ़े तीन घंटे कम कर देगी और तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी।

ट्रेन के दोनों शहरों के बीच सप्ताह में 06 दिन चलने की उम्मीद है। ट्रेन सिकंदराबाद से सुबह 11.30 बजे निकलेगी और रात 9 बजे तिरुपति रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन के 8 घंटे 30 मिनट की अवधि में 660.77 किलोमीटर की यात्रा करने का अनुमान है। ट्रेन फिलहाल पहले के मुकाबले 3 घंटे 20 मिनट तेज चल रही है।

जानिए चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में?

एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस, चेन्नई और कोयंबटूर के बीच 6 घंटे 10 मिनट में 495.28 की दूरी तय करेगी। ये ट्रेन तिरुपुर, इरोड और सलेम में रुकेगी। ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+