कोरोना को लेकर आज 10 राज्यों के DM के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, ममता बनर्जी भी लेंगी हिस्सा

कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी आज 10 राज्यों-छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के डीएम और फील्ड अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

नई दिल्ली, 20 मई। कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी आज 10 राज्यों-छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के डीएम और फील्ड अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

Narendra Modi

Recommended Video

    PM Modi ने 10 States के 54 DM के साथ की मीटिंग, Corona से जंग जीतने के दिए मंत्र | वनइंडिया हिंदी

    इस बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। बैठक में मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव के साथ नौ जिलों के डीएम भी इस वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे।

    कोरोना वायरस के हालातों को लेकर यह इस हफ्ते पीएम मोदी की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने 9 राज्यों के 46 जिलाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस मीटिंग में संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया था।

    यह भी पढ़ें: राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया दुख

    आज होने वाली बैठक में 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारी हिस्सा लेंगे, जिसमें 9 डीएम पश्चिम बंगाल से होंगे। उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम बर्दवान, नदिया, बीरभूम और कोलकाता के डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। चूंकि कोलकाता में कोई डीएम नहीं है, इसलिए कोलकाता नगर निगम आयुक्त बिनोद कुमार बैठक में शामिल होंगे।

    रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को, पीएम मोदी ने डीएम की कड़ी मेहनत और मानवीय रवैये की सराहना करते हुए कहा था कि जिला अधिकारी COVID से लड़ने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, उन्होंने जिलाधिकारियों को फील्ड कमांडर संबोधित किया था। पीएम मोदी कोरोना वायरस को लेकर अब तक कई बैठकें कर चुके हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+