एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर तमाम दलों संग पीएम मोदी आज करेंगे बैठक, ममता नहीं होंगी शामिल

Recommended Video

    One Nation One Poll : PM Narendra Modi के बैठक का इन दलों ने किया बहिष्कार | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमाम विपक्षी दलों के मुखिया के साथ बैठक करेंगे। लोकसभा और राज्यसभा में तमाम दलों के मुखिया के साथ आज होने वाली बैठक में पीएम मोदी एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। यह बैठक बजट सत्र से ठीक पहले बुलाई गई है। इससे पहले पीएम मोदी ने सत्र की शुरुआत होने से पहले कहा था कि पक्ष और विपक्ष को निष्पक्ष होकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष से कहा था कि उसे अपनी सीटों के बारे में चिंतित होने की कतई आवश्यकता नहीं है।

    narendra modi

    जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने आज यह बैठक एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई है, जिसमे तमाम राजनीतिक दलों के मुखिया हिस्सा लेंगे। लेकिन इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शिरकत नहीं करेंगी। ममता बनर्जी ने इस बाबत संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर सूचना दी है। उन्होंने सरकार की सलाह दी है कि सरकार इसपर जल्दबाजी करने की बजाए श्वेत पत्र तैयार करे। बता दें कि आज होने वाली बैठक में उन तमाम दलों के मुखिया को बुलाया गया है जिनके सदस्य लोकसभा और राज्यसभा में हैं।

    ममता बनर्जी ने पत्र में कहा है कि एक राष्ट्र एक चुनाव संवेदनशील मुद्दा है, लिहाजा इतने गंभीर विषय पर इतने कम समय में जवाब दे पाना न्यायसंगत नहीं होगा। इस मसले पर तमाम संवैधानिक विशेषज्ञों, चुनावी विशेषज्ञों और पार्टी के भीतर चर्चा के बाद ही कोई सुझाव दिया जा सकता है। मैं सरकार से अनुरोध करना चाहूंगी की सरकार जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले। इस मुद्दे पर श्वेत पत्र तैयार किया जाए और तमाम राजनीतिक दलों को इसपर विचार का पर्याप्त समय दिया जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+