क्लाइमेट समिट में हिस्सा लेने 30 नवंबर को दुबई जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यूएई जा रहे हैं। पीएम मोदी यूएई के दुबई में आयोजित हो रहे समिट में हिस्सा लेने के लिए दो दिन के दौरे पर जा रहे हैं।
पीएम मोदी 30 नवंबर से एक नवंबर के बीच दुबई में रहेगे। पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निमंत्रण पर दुबई जा रहे हैं। पीएम मोदी पिछले तीन साल में दूसरी बार इस समिट में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं।

क्लाइमेट चेंज की यह समिट 12 दिसंबर तक चलेगी। यह यूएन के फ्रेमवर्क में आयोजित हो रही है। इस समिट का मुख्य एजेंडा जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में प्रगति की समीक्षा के लिए एक अभ्यास को पूरा करना है। इसके साथ ही अन्य देशों द्वारा जलवायु को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं उसपर चर्चा होगी।
दुबई के दौरे पर पीएम मोदी द्वीपक्षीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे। वह दूसरे नेताओं के साथ भी बैठक में हिस्सा लेंगे, जो यहां समिट में हिस्सा लेने आ रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 2021 में ग्लासगो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए गए थे।
इस दौरान उन्होंने यहां भारत के पंचामृत रणनीति पर बात करते हुए बताया था कि कैसे यह जलवायु को नियंत्रित करने के लिए मददगार साबित हो सकती है। इस दौरान पीएम मोदी ने नेट जीरो स्टेटस को 2070 तक हासिल करने की योजना का भी ऐलान किया था। पीएम मोदी 2015 में भी इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए पेरिस पहुंचे थे, जिसमे ऐतिहासिक पेरिस समझौते का ऐलान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications